news

राष्ट्र निर्माण के अध्यक्ष श्री सुरेश चव्हाणके जी ने विशाल जनसभा को किया संबोधित,

By March 22, 2018 No Comments

Gaziabad/up: जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए भारत बचाओ द्वितीय चरण यात्रा की शुरुआत आज से हो गई है। शाहिबाबाद के आईएमई कॉलेज में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। सुरेश चव्हाणके जी ने छात्र – छात्राओं को देश की बढ़ती जनसंख्या से होने वाले खतरे से अवगत कराया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहां कि देश में एक ऐसा कानून आना चाहिए, जिस कानून के बाद देश का विभाजन दोबारा नहीं होगा। और इसलिए 1992 में हमारे देश की सरकार ने हम दो हमारे दो का एक नारा दिया था, इस नारे का पालन सिर्फ हिदुंओं ने किया हैं। जहां जहां हिन्दू अल्पसंख्यक हुए हैं वहां विभाजनकारी तत्व मज़बूत हुए हैं और देश को बांटने की कोशिशें की हैं। 1947 में भारत का विभाजन धर्म के आधार पर ही हुआ था, लेकिन आज एक बार फिर से धर्म के आधार पर देश को विभाजित करने की मांग उठने लगी है। उन्होंने जनसँख्या असंतुलन को इसका जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कठोर और प्रभावी जनसँख्या नियंत्रण कानून शीघ्र बनाकर इसे लागू नहीं किया गया तो जनसँख्या कई राज्यों में कभी बहुसंख्यक रहे हिन्दू अल्पसंख्यक हो चुके हैं। असंतुलन के कारण पूरे देश मे हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। 2029 के बाद कोई हिन्दू देश का प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा। देश के टुकड़े करने वाले तत्व मज़बूत होंगे। आज ही यह स्थिति है कि भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा देने वाले द्रोहियों का तथाकथित सेक्युलर पार्टियां और मीडिया समर्थन करतीं हैं। देश तोड़ने वाले नारे को अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर सही बताया जाता है। और हम दो हमारे दो तो सबके दो के समता मूलक नारे को सांप्रदायिक कहा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि जब जब हिन्दू घटा है तब तब देश कमज़ोर हुआ है और इसे विभाजन का अभिशाप झेलना पड़ा है।लेकिन अब किसी भी कीमत पर देश को बंटने नहीं देंगे। देश की एक इंच भूमि भी अब देश से अलग नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए जो हो जाये। उन्होंने कहा कि यह देश तभी तक सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष है जब तक हिन्दू बहुसंख्यक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की गद्दी पर कोई सुल्तान न बैठ सके इसके लिए देश में जनसँख्या का मौलिक अनुपात बने रहना चाहिए। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा आज़ादी से पहले पाकिस्तान में भी बड़े बड़े मन्दिर और हिंदुओं के व्यावसायिक प्रतिष्ठान थे लेकिन आज उनपर हिंदुओं का कब्ज़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि जनसँख्या नियंत्रण कानून देश और धर्म को बचाने की अंतिम लड़ाई है। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है और इस समय देश का माहौ… ता की जय नहीं बोलूंगा। ऐसे लोग देश के लिए खतरा हैं ऐसे लोगो पर कार्यावाही होनी चाहिए। अंतिम लड़ाई है। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है और इस समय देश का माहौल भी इस कानून के निर्माण के अनुकूल है। इसलिए इस समय इसके लिए सबको भरपूर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने उज्जैन के लोगों से लाखों की संख्या में जनसँख्या नियंत्रण कानून के लिए हस्ताक्षर भेजने की अपील की। वहीं यात्रा के संयोजक मेजर जनरल एस पी सिन्हा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनसँख्या असंतुलन के कारण आज देश एक बार फिर विभाजन की ओर बढ़ रहा है और देश की अखंडता खतरे में हैं, जब देश खतरे में हो तो एक फौजी कैसे आराम से रह सकता है। यही कारण है कि 70 साल की उम्र में एक रिटायर्ड फौजी अधिकारी अपनी आरामदेह जिंदगी को छोड़कर इस अभियान में लग गया है। ये आप लोगो को सबक लेने की बात है। संगठन के सह संयोजक वीर चक्र सम्मानित कर्नल टी पी एस त्यागी ने प्रस्तावित जनसँख्या नियन्त्रण कानून को समय की अनिवार्यता बताते हुए कहा कि इस कानून के बिना देश के अखण्डता की रक्षा सम्भव नहीं है। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन के लिए लोगों से तन,मन, धन से सहायता करने की अपील की।

Leave a Reply

Translate »